हरिद्वार, अप्रैल 5 -- देवपुरा स्थित होम्योपैथी एवं आयुर्वेदिक ट्रेडिंग कंपनी और प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल हरिद्वार के तत्वावधान में पंजाब सिंध क्षेत्र आश्रम, भीमगोड़ा खड़खड़ी में रविवार को निशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया। शिविर का उद्घाटन प्रदेश अध्यक्ष प्रवीण शर्मा एवं उपाध्यक्ष शिव कुमार कश्यप ने किया। शिविर में 120 से अधिक मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर निःशुल्क औषधि वितरित की गई। मदरहुड आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज रुड़की की डॉ. किमी सेठ ने कोष्ठगत विकारों का परीक्षण किया। ऋषिकुल आयुर्वेदिक कॉलेज के डॉ. नितेश आनन्द ने संधि एवं त्वचा रोगों पर परामर्श दिया। चेयरमैन अजय अरोड़ा, मंडल अध्यक्ष रवि ठाकुर ने आयुर्वेद के महत्व पर प्रकाश डाला। आशीष आहूजा ने शिविर को जनजागरूकता का प्रयास बताया। इस दौरान डॉ. मेघा, डॉ. अजय, डॉ. बसंती, डॉ....
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.