हरिद्वार, दिसम्बर 27 -- भीमगोड़ा क्षेत्र के खेमानंद मार्ग पर गुलदार की चहलकदमी से दहशत का माहौल है। एक कुत्ते पर गुलदार के हमले की सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस वीडियो क्लिप में देखा जा सकता है कि गुलदार अचानक कुत्ते पर झपट्टा मारता है, लेकिन उसी वक्त दूसरा कुत्ता हिम्मत दिखाते हुए भौंकता हुआ गुलदार की ओर दौड़ पड़ता है। इसी बीच, गुलदार कुत्ते को छोड़ जंगल की ओर निकल जाता है। कुत्ता भी सुरक्षित बच निकलता है। पार्षद सुमित चौधरी ने बताया कि इस इलाके में गुलदार की आवाजाही बढ़ गई है। उन्होंने वन विभाग से गश्त बढ़ाने के साथ ठोस कदम उठाने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.