हरिद्वार, फरवरी 11 -- पौराणिक भीमगोड़ा कुंड और महाबली भीम की खंडित होती प्रतिमा को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। समाजवादी पार्टी के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष महंत शुभम गिरी ने कुंड की जर्जर स्थिति पर नाराजगी जताते हुए सरकार और प्रशासन पर अनदेखी का आरोप लगाया है। महंत शुभम गिरी ने कहा कि भीमगोड़ा कुंड धार्मिक आस्था का केंद्र ही नहीं बल्कि इतिहास और संस्कृति का प्रतीक भी है। इसकी स्थिति बिगड़ती जा रही है। उन्होंने क्षतिग्रस्त प्रतिमा को प्रशासनिक संवेदनहीनता का उदाहरण बताया। उन्होंने मांग की कि भीमगोड़ा कुंड को नमामि गंगे योजना के अंतर्गत शामिल कर व्यापक सौंदर्यीकरण कराया जाए ताकि श्रद्धालुओं को मूलभूत सुविधाएं मिल सकें और पौराणिक धरोहर का संरक्षण हो सके। महंत ने कहा कि वह पूर्व में भी यह मुद्दा उठा चुके हैं। शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो आंदो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.