भीमखांदा माइक्रो लिफ्ट परियोजना से विद्युत तार की चोरी
आदित्यपुर, मई 31 -- गम्हरिया। उज्जवलपुर गांव में निर्माणाधीन भीमखांदा माइक्रो लिफ्ट सिंचाई परियोजना से करीब 600 मीटर 33 केवी बिजली तार की चोरी कर ली गई। परियोजना निर्माण कंपनी के साइट इंचार्ज ने गम्हरिया थाना में अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है। शिकायत के अनुसार 26 मई की रात चोरों ने बिजली आपूर्ति के लिए बिछायी जा रही तार चोरी कर ली, जिससे परियोजना कार्य प्रभावित हुआ है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.