भागलपुर, अप्रैल 22 -- नाथनगर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। मधुसूदनपुर थाना क्षेत्र के भीमकित्ता चौक स्थित एक जनरल स्टोर में सोमवार की रात दस बजे के करीब आग लगाने की घटना सामने आई है। पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज दुकानदार ने साक्ष्य के तौर पर स्थानीय पुलिस को सौंपा है। पीड़ित दुकानदार टिंकू चौधरी ने बताया कि सोमवार रात दस बजे वे अपनी दुकान बंद कर रहे थे तभी पांच युवक राजू चौधरी, मनोज चौधरी, विशाल चौधरी, रंजन चौधरी, आदित्य चौधरी उनके दुकान पर आ धमके और गुटखा उधार मांगने लगे। नियम के तहत दुकान बढ़ाने के समय उधार देने से उसने मना किया तो सभी मिलकर उसके साथ मारपीट करने लगे। यह भी पढ़ें- शरारती तत्वों ने गुमटी में लगाई आग, सारा सामान जलकर राख आदित्य चौधरी ने दुकान के गल्ले में रखा पांच हजार रुपया निकाल लिया। मनोज चौधरी ने गले से चैन छीन ली। सभी युवक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.