हल्द्वानी, मई 11 -- संतोष जोशी, हल्द्वानी। मोटाहल्दू स्थित एक निजी कंपनी में ड्यूटी पूरी कर लौट रही युवती के अचानक गस खाकर सड़क पर गिरने के बाद मौत के मामले में रविवार को हल्द्वानी पोस्टमार्टम हाउस पर काफी विवाद हुआ। परिजनों एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने मृतक के परिजकों को नौकरी एवं आर्थिक मदद (मुआवजा) दिए जाने की मांग की। इसे लेकर दो घंटे से अधिक पोस्टमार्टम हाउस के बाहर हंगामा हुआ। पुलिस-प्रशासन एवं श्रम विभाग के अफसरों के हस्तेक्षप के बाद मामले में सुलह हो पाई। इस बीच एहतियातन मौके पर भारी पुलिस कल तैनात कर दी गई थी.

घटना का विवरण दरअसल, मोटाहल्दू स्थित निजी कंपनी में कार्यरत 21 साल की रिमझिम निवासी लामाचौड़ की शनिवार को ड्यूटी खत्म कर घर लौटते समय गस खाकर गिरने के बाद मौत हो गई थी। कंपनी से बाहर निकलते ही वह सड़क पर बेहोश होकर गिर पड़ी...