गाजीपुर, मई 22 -- सैदपुर, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के भीतरी गांव निवासी 35 वर्षीय युवक की शुक्रवार सुबह वाराणसी के चौबेपुर के कैथी गंगा घाट पर स्नान करते वक्त डूबने से मौत हो गई। सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। घंटों तलाश के बाद स्थानीय गोताखोर ने शव को गंगा से बाहर निकाला गया। जानकारी के मुताबिक सैदपुर थाना क्षेत्र के भीतरी जहानपुर गांव निवासी 35 वर्षीय गणपत प्रजापति पुत्र स्व तिलकु प्रजापति अपने दो मित्र सतीश और चंदन के साथ शुक्रवार भोर में चौबेपुर स्थित मार्कण्डेय महादेव मन्दिर पहुंचे। जहां गंगा स्नान करने के लिए तीनों कुटी घाट पर पहुंचे। स्नान करने के दौरान गणपत का पैर फिसला और वह अचानक गहरे पानी में चला गया। यह भी पढ़ें- भीतरी के युवक की गंगा में डूबने से गई जान जिसके बाद दोस्तों ने उसे बचाने का प्रयास किया लेकिन तेज...