मोतिहारी, फरवरी 27 -- मोतिहारी। होली के अवसर पर प्रवासियों का घर लौटना शुरू हो गया है। इसके लिए दिल्ली व अन्य महानगरों से आ रही लंबी दूरी की ट्रेनों में भारी भीड़ देखी जा रही है। कन्फर्म टिकट पहले ही फुल हो जाने के कारण जेनरल टिकट लेकर किसी तरह लोग यात्रा कर रहे हैं। वहीं, जिनका टिकट कन्फर्म है वे भी जेनरल टिकट की तरह बैठकर यात्रा करने को मजबूर हैं। इस दौरान उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दिल्ली से आ रही सप्तक्रांति सुपर फास्ट एक्सप्रेस ट्रेन में यात्रियों की काफी भीड़ देखी जा रही है। बापूधाम मोतिहारी रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को सप्तक्रांति सुपर फास्ट से उतरे चिरैया के रामप्रवेश, अजीत कुमार, राजेश कुमार व पीपराकोठी के अनिल कुमार ने बताया कि कन्फर्म टिकट नहीं मिलने के कारण जेनरल टिकट लिया था। वहीं लखौरा के अनुज कुमार अपनी पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.