नोएडा, जुलाई 17 -- नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। भीड़भाड़ वाले धार्मिक आयोजनों, मेलों और बाजारों में लोगों के गले से सोने की चेन काटकर फरार होने वाले कुख्यात 'राजगढ़ गिरोह' की पांच महिलाओं को सेक्टर-20 थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से 6.1 किलोग्राम अवैध गांजा भी बरामद किया है। सभी महिलाओं का आपराधिक इतिहास है। एडिशनल डीसीपी मनीषा सिंह ने बताया कि शुरुआती जांच में सामने आया है कि यह गिरोह मध्य प्रदेश के राजगढ़ से ट्रेन के जरिए नोएडा और दिल्ली-एनसीआर पहुंचता था। यहां भीड़भाड़ वाले आयोजनों में महिलाओं को निशाना बनाकर बेहद सुनियोजित तरीके से चेन काटता था। चोरी के साथ ही गिरोह गांजे की तस्करी कर अतिरिक्त कमाई भी करता था। लोकल इंटेलिजेंस और बीट पुलिसिंग की मदद से सेक्टर-18 स्थित बिजलीघर के पास बने पार्क से नेहा, प्रेमा, बिंदिया...