भीड़-भाड़ से दूर समय बिताने के लिए घूम आएं जिस्पा, ऐसे प्लान करें 3 दिन का ट्रिप
नई दिल्ली, अगस्त 22 -- भागदौड़ भरी जिंदगी से आराम पाने के लिए लोग घूमने फिरने की शांत जगहों को खोजते हैं। शांत जगहों पर थोड़ा बहुत समय बिताने से ही सुकून मिलता है और शरीर और मन को भी आराम मिलता है। सुकून के पल बिताने के लिए अगर हर बार शिमला मनाली पहुंच जाते हैं तो आपको इस बार जिस्पा जाना चाहिए। मनाली की तुलना में यहां भीड़ काफी कम है और लैंडस्केप सुंदर दिखाई देता है। आप भी भीड़ से दूर किसी शांत जगह पर सुकून के पल बिताना चाहते हैं तो जिस्पा जाएं। यह हिमाचल प्रदेश के लाहौल और स्पीति जिले में भगा नदी के किनारे बसा एक बेहद खूबसूरत छोटा पहाड़ी गांव है। यह मनाली-लेह हाईवे पर स्थित है और केलॉन्ग से लगभग 22 किमी दूर है। ये गांव नदी के बिल्कुल किनारे है और आसपास के सूखे, ऊंचे पहाड़ और नदी का नजारे बहुत शानदार लगते हैं।दिल्ली से जिस्पा के लिए 3 दिन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.