प्रयागराज, जनवरी 25 -- अचला सप्तमी के पावन स्नान पर्व पर जैसे-जैसे श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ती गई, वैसे-वैसे शहर की परिवहन व्यवस्था दबाव में आती चली गई। हालात ऐसे बने कि भीड़ नियंत्रित करने के लिए शटल बसों का संचालन ही रोकना पड़ा। पुलिस की सख्त बैरिकेडिंग और सीमित रूटों की वजह से श्रद्धालु गंतव्य तक पहुंचने के लिए भटकते नजर आए। वहीं, विद्या वाहिनी मैदान में बसों की भारी कमी से यात्रियों की परेशानी और बढ़ गई। बताया जा रहा है कि रविवार दोपहर बाद अचानक भीड़ बढ़ने पर पुलिस ने सभी शटल बसों का संचालन रोकने का फरमान जारी किया। इसके कारण सभी इलेक्ट्रिक बसों को रोक दिया गया। शहर से झूंसी में बने पूर्वांचल की बस पकड़ने के लिए यात्रियों को ज्यादा परेशान हुई। इसी तरह यमुनापार के यात्री परेशान हुए। क्योंकि झूंसी और नैनी नए पुल पर बसों का संचालन रुक गया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.