प्रयागराज, मार्च 8 -- होली की छुट्टी के बाद रविवार को परदेस जाने वाले यात्रियों की ट्रेन, बस और एयरपोर्ट पर भीड़ दिखी। दिल्ली की फ्लाइट के लिए दो दिन पहले ही सभी टिकट बुक हो गए थे। प्रयागराज जंक्शन पर शाम से ही यात्रियों की भीड़ बढ़ने लगी। यात्रियों की सहूलियत के लिए रेलवे ने प्रयागराज एक्सप्रेस के छूटने से पहले ही रात आठ बजे प्लेटफार्म नंबर एक पर दिल्ली स्पेशल ट्रेन का इंतजाम किया। रात नौ बजे तक हजारों यात्री स्पेशल ट्रेन से दिल्ली के लिए रवाना हुए। उसके बाद भी प्रयागराज एक्सप्रेस समेत अन्य ट्रेनों में भीषण भीड़ रही। आरपीएफ ने रस्सी लगाकर यात्रियों की लम्बी कतार लगाई और उसके बाद प्रयागराज एक्सप्रेस के जनरल बोगी में यात्रियों को बैठाया। इसके अलावा हमसफर, रीवा, महाबोधि, ब्रह्मपुत्र मेल, शिवगंगा और पुरुषोत्तम एक्सप्रेस में भीड़ रही। वंदेभार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.