गोरखपुर, जून 21 -- गोरखपुर, मुख्य संवाददाता। भीड़ प्रबंधन को लेकर राइट्स (रेल इंडिया टेक्निकल एंड इकोनॉमिक सर्विस) ने पूर्वोत्तर रेलवे को फाइनल ड्राफ्ट सौंप दिया है। ड्राफ्ट में की गई सिफारिशों को लागू करने के लिए पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन ने काम भी शुरू कर दिया है। ड्राफ्ट के अनुसार यात्रियों के लिए 5000 वर्गमीटर स्थाई होल्डिंग एरिया बनाया जाना है। इसके लिए रेल भूमि विकास प्राधिकरण (आएलडीए) ने टेंडर भी जारी कर दिया है। दरअसल, पिछले साल राइट्स को गोरखपुर समेत अन्य स्टेशनों पर भीड़ नियंत्रण पर अध्ययन करने का जिम्मा सौंपा गया था। उसी क्रम में राइटस ने ड्राफ्ट सौंपा है। राइटस ने ड्राफ्ट में भीड़ नियंत्रण के लिए कई अहम सुझाव दिए गए हैं। इनमें रेलवे मजिस्ट्रेट कोर्ट के पास पीआरकेएस कार्यालय को हटाकर स्थाई होल्डिंग एरिया के साथ ही भीड़‌भाड़ के द...