भीड़ पर नियंत्रण और सुरक्षा घेराबंदी का किया अभ्यास
जहानाबाद, जून 24 -- मुहर्रम पर्व को लेकर पुलिस लाइन में एसपी की मौजूदगी में मॉक ड्रिल का आयोजन जहानाबाद, निज प्रतिनिधि। मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए बुधवार को पुलिस केंद्र में विशेष दंगा नियंत्रण ड्रिल का आयोजन किया गया। इस मॉक ड्रिल के दौरान पुलिस अधीक्षक कोटा किरण कुमार मौजूद थे। उनके निर्देशन में पुलिस बल ने आपातकालीन स्थितियों से निपटने का कड़ा अभ्यास किया। उन्होंने बताया कि इस विशेष ड्रिल का उद्देश्य आपात स्थितियों में पुलिस बल की त्वरित प्रतिक्रिया को परखना, भीड़ नियंत्रण की आधुनिक रणनीतियों और सुरक्षा घेराबंदी का अभ्यास और विपरीत परिस्थितियों में पुलिस बल के बीच आपसी तालमेल को और मजबूत करना है। यह भी पढ़ें- सीओ लाइन ने ली परेड की सलामी अभ्यास के दौरान दंगा नियंत्रण के आधुनिक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.