वाराणसी, फरवरी 26 -- वाराणसी, मुख्य संवाददाता। काशी के लोक उत्सव रंगभरी एकादशी के लिए बाबा विश्वनाथ के दरबार को तैयार किया जा रहा है। मंदिर न्यास परिषद की ओर से काशीवासियों को बाबा के साथ अबीर, गुलाल की होली खेलने के लिए आमंत्रित किया गया है। न्यास परिषद और महंत परिवार ने काशीवासियों से अनुरोध किया है कि महंत आवास पर शाम 4 बजे तक दर्शन के बाद अधिक से अधिक भक्त विश्वनाथ मंदिर के परिसर में जुटें। टेढ़ीनीम से विश्वनाथ मंदिर के तक मार्ग के काफी संकरे होने को ध्यान में रखते हुए महंत परिवार और पुलिस अधिकारियों की बैठक में तय हुआ कि बाबा की चल प्रतिमा के साथ कम से कम संख्या में लोग रहें ताकि पालकी को सुगमता से मंदिर तक ले जाई जा सके। विश्वनाथ मंदिर की ओर से जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि लोकाचार के अनुसार यह चल प्रतिमा गर्भगृह में विराजमान होग...