गाज़ियाबाद, मार्च 26 -- गाजियाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। नंदग्राम थानाक्षेत्र में ऑटो की टक्कर के बाद मौके पर जुटी भीड़ ने स्कूटी सवार परिवार को घेरकर बेरहमी से पीट दिया। घटना में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। इस दौरान मोबाइल भी लूट लिया गया। पुलिस का कहना है कि चार नामजद 35 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। नंदग्राम थानाक्षेत्र के नई बस्ती निवासी राहुल जादौन ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 23 मार्च की रात करीब साढ़े नौ बजे वह पत्नी साक्षी और छोटी बेटी के साथ स्कूटी से घर लौट रहे थे। जैसे ही वह शनि मंदिर रोड पर पहुंचे तो सामने से तेज रफ्तार में आ रहे ऑटो ने उनकी स्कूटी में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि तीनों सड़क पर गिर पड़े और उन्हें चोटें आईं। आरोप है कि हादसे के तुरंत बाद हालात बिगड़ गए। मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने मदद करने के ब...