मुजफ्फर नगर, मई 26 -- नई मंडी कोतवाली क्षेत्र स्थित वंसुधरा रेजीडेंसी में बेडशीट बेचने आए चाचा भतीजे को भीड़ ने चोर समझकर पिटाई कर दी। दोनों को काफी चोटें आई हैं। मौके पर पहुंची पुलिस उन्हें भीड़ से छुड़ाकर थाने ले आई। पुलिस ने दोनों का उपचार कराया है। मामला सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। खतौली निवासी आमिर मलिक अपने भतीजे जावेद मलिक के साथ रविवार रात एक व्यक्ति के बुलाने पर वंसुधरा रेजीडेंसी में बेडशीट बेचने आए थे। इस दौरान उन्होंने गलती से किसी दूसरे मकान में घंटी बजा दी। जिस पर कालोनी वासियों ने उन्हें चोर समझकर पकड़ लिया। इससे पहले वह लोगों को कुछ बता पाते भीड़ ने चाचा भतीजे को जमकर पीट दिया। दोनों पर लाठी डंडों से हमला किया गया। घटना की सूचना मिलते ही नई मंडी कोतवाली पुलिस मौके...