लखनऊ, फरवरी 28 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। होली पर उमड़ रहे रेल यात्रियों और उन्हें लेकर आने वाले वाहनों से हो रही भीड़ को नियंत्रित करने के लिए चारबाग स्टेशन प्रशासन ने लखनऊ जंक्शन तिराहे के पास डायवर्जन लागू कर दिया है। यह जाम का सबसे बड़ा कारण बनने लगा है। स्थिति यह है कि प्रीमियम ट्रेनों के समय यहां पर काफी देर तक वाहन फंस रहे हैं। ट्रेन छूटने के डर से यात्रियों को मजबूरी में यहीं वाहनों को छोड़ना पड़ रहा है। चारबाग स्टेशन प्रशासन ने लखनऊ जंक्शन और कैब वे की तरफ से रिजर्वेशन सेंटर की तरफ आने वाले वाहनों को डायवर्ट कर दिया है। यहां पर आने वाली सड़क को बैरेकेडिंग लगाकर बंद कर दिया गया है। जिसके चलते चारबाग आने वाले वाहनों का भी जंक्शन तिराहे से वापस मुड़कर आने का रास्ता बंद हो गया है। यही स्थिति लखनऊ जंक्शन स्टेशन और कैब वे से होकर प्लेट...