रांची, अक्टूबर 21 -- रांची, वरीय संवाददाता। छठ पर यात्रियों की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए रांची स्टेशन पर अस्थाई पैसेंजर होल्डिंग एरिया बनाया गया है। हालांकि यह व्यवस्था दीवाली पर ही कर दी गई थी। इसके तहत समय पूर्व स्टेशन पहुंचने वाले यात्रियों को इस एरिया में सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। ताकि स्टेशन के अंदर प्लेटफॉर्म में अनावश्यक भीड़ न हो और अफरा-तफरी का माहौल न बने। मंगलवार को रांची रेलमंडल के डीआरएम करुणानिधि सिंह ने रांची स्टेशन का निरीक्षण किया। उनके साथ वरिष्ठ मंडल वााणिज्य प्रबंधक शुचि सिंह, वरिष्ठ मंडल अभियंता समन्व्य साकेत कुमार व मंडल सुरक्षा आयुक्त पवन कुमार शामिल थे। इस दौरान छठ पूजा को लेकर की जा रही तैयारियों का जायजा लिया गया। साथ ही भीड़ नियंत्रण को लेकर किए जा रहे आवश्यक कार्यों की भी समीक्षा करते हुए दिशा-निर्देश ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.