मुरादाबाद, दिसम्बर 12 -- मुरादाबाद। मंडल के यात्रियों की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए अलग-अलग रूटों पर संचालित चार महत्वपूर्ण ट्रेनों में अस्थायी रूप से एक-एक स्लीपर कोच बढ़ाने का निर्णय लिया है। इसमें 14207 माता वैष्णो देवी धाम प्रतापगढ़-दिल्ली पद्यावत एक्सप्रेस में 13 से 19 दिसंबर, 14208 दिल्ली- मां बेहला देवी धाम प्रतापगढ़ एक्सप्रेस में 16 नवंबर से 22 दिसंबर तक अतिरिक्त स्लीपर कोच जोड़ा जाएगा। इसी तरह 14205 अयोध्या कैंट-दिल्ली एक्सप्रेस में 15 से 21 दिसंबर तक और 14206 दिल्ली-अयोध्या कैंट एक्सप्रेस में 14 से 20 दिसंबर तक एक-एक अतिरिक्त स्लीपर कोच लगाया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...