भीड़ को देखते हुए कुर्ला एक्सप्रेस में लगेंगे अतिरिक्त कोच
जमशेदपुर, मई 23 -- गर्मी की छुट्टियों के दौरान ट्रेनों में बढ़ती यात्रियों की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए रेलवे ने महत्वपूर्ण कदम उठाया है। रेलवे प्रशासन ने शालीमार-एलटीटी कुर्ला एक्सप्रेस में अतिरिक्त कोच जोड़ने का निर्णय लिया है, ताकि यात्रियों को सफर के दौरान बेहतर सुविधा मिल सके। ट्रेन में एक अलावा थर्ड एसी (3 एसी) और स्लीपर क्लास कोच लगाया जाएगा। इन अतिरिक्त कोचों के जुड़ने से यात्रियों की कन्फर्म सीट मिलने की संभावना बढ़ेगी और वेटिंग सूची का दबाव भी कम होगा। रेलवे द्वारा यह व्यवस्था 23 से 29 मई तक लागू रहेगी। समर वेकेशन के दौरान बड़ी संख्या में लोग अपने घरों और पर्यटन स्थलों की ओर यात्रा करते हैं। ऐसे में ट्रेनों में यात्रियों का दबावबढ़ जाता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.