नई दिल्ली, मार्च 24 -- -बजट में सीसीटीवी कैमरों के उच्चीकरण के लिए 225 करोड़ रुपये की व्यवस्था की गई हैआशीष गुप्तानई दिल्ली। राजधानी दिल्ली की सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने के लिए लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) आधारित सीसीटीवी कैमरे लगाएगा। यह कैमरे कानून व्यवस्था को प्रभावी तरह लागू करने में सहयोग करने के साथ बुनियादी ढांचे की निगरानी में सहायक होंगे। इनमें भीड़ के हमले की पहचान करने के साथ-साथ सड़कों पर गड्ढे, कूड़े के ढेर और धूल प्रदूषण की निगरानी करने का फीचर होगा। ताकि सड़कों के गड्ढे समय रहते दूर किए जा सकें और प्रदूषण कम करने में सहयोग मिले। दिल्ली सरकार ने बजट में इसके लिए 225 करोड़ रुपये के फंड की व्यवस्था की है। पीडब्ल्यूडी के वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि इस परियोजना का खाका तैयार करने के लिए अगल...