शाहजहांपुर, मार्च 12 -- मदनापुर कस्बे में बुधवार शाम आयोजित मनौना धाम सरकार का कार्यक्रम श्रद्धालुओं की अत्यधिक भीड़ के कारण नहीं हो सका। कार्यक्रम स्थल पर अचानक भीड़ बढ़ने और मंच पर लोगों के चढ़ जाने से अव्यवस्था की स्थिति बन गई। बरेली के आंवला स्थित मनौना धाम के महंत ओमेंद्र चौहान का सुनीता मैरिज लॉन में दरबार कार्यक्रम तय था। इससे पहले उन्होंने चंदोखा मंदिर में दर्शन किए। शाम को उनके पहुंचते ही दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी और धक्का-मुक्की की स्थिति बन गई। सुरक्षा कर्मियों ने किसी तरह उन्हें भीड़ से सुरक्षित बाहर निकाला। अव्यवस्था के कारण कार्यक्रम रद्द कर उन्हें वापस लौटना पड़ा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.