भीड़ की पिटाई से युवक की मौत मामले में मुख्य आरोपी को जमानत नहीं
रांची, जून 29 -- रांची। युवक की पीट-पीटकर हत्या करने के मामले में जेल में बंद आरोपी जगरनाथ गोपे को अदालत से राहत नहीं मिली है। अपर न्यायायुक्त-17 संजीव झा की अदालत ने सोमवार को उसकी नियमित जमानत याचिका खारिज कर दी। आरोपी 17 अप्रैल से न्यायिक हिरासत में है। मामला धुर्वा (हटिया) थाना कांड संख्या 82/2026 से जुड़ा है। अदालत ने मामले की गंभीरता को देखते हुए कहा कि आरोपी पर सूचक के पति की हत्या में शामिल होने का आरोप है। अभियोजन के अनुसार, मृतक दक्षिण भारत से लौटने के बाद घर जा रहा था, लेकिन रास्ता भटककर आरोपी के घर पहुंच गया। इसके बाद आरोपी और उसके परिजनों ने चोर-चोर का शोर मचाया। शोर सुनकर पहुंचे अन्य लोगों के साथ मिलकर मृतक की लाठी-डंडों से जमकर पिटाई की गई, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.