लखनऊ, मई 6 -- लंबी दूरी की ट्रेनों में यात्रियों की खचाखच भीड़ टीटीई की कमाई का जरिया बन गई है। थर्ड एसी कोच में सीट खाली होने के बावजूद आरएसी टिकट पर सफर करने वाले यात्रियों को न देकर जनरल टिकट पर यात्रा करने वालों को बेचा जा रहा है। पीड़ित यात्रियों ने इसकी शिकायतें रेलवे से की हैं। ट्रेन नंबर 11123 ग्वालियर-बरौनी एक्सप्रेस के थर्ड एसी कोच बी-2 के यात्री पंकज गोस्वामी ने रेलवे को एक्स पर की शिकायत में टीटीई पर खाली सीटें बेचने का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि उनके टिकट का पीएनआर नंबर 2735547324 है, आरएसी है। लखनऊ में बी-2 में 40 नंबर सीट खाली हुई। यह भी पढ़ें- टीसी ने बुजुर्ग महिला यात्री को मारा थप्पड़, फटे मसूड़े लेकिन टीटीई ने यह सीट मुझे नहीं दी। जबकि, नियमत: देनी चाहिए थी। अवैध रूप से एसी कोच में यात्रा करने वाले एक अन्य यात्री ...