उरई, अप्रैल 24 -- कालपी, संवाददाता। स्थानीय नगर के सबसे व्यस्ततम बाजार टरननगंज क्षेत्र में बड़ी दुर्घटना हो गई। इस हादसे में तीन लोग घायल हो गये। जिनको सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। एक व्यक्ति को डाक्टरों ने उच्च इलाज के लिये उरई रेफर कर दिया। गुरुवार देर शाम चहल पहल भरे टरननगंज बाजार में उस समय हड़कंप मच गया। जब एक अनियंत्रित कार ने बीच बाजार में कहर बरपा दिया। तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे खड़े एक ई रिक्शा तथा फल विक्रेता के ठेले में जोरदार टक्कर मार दी।टक्कर इतनी भीषण थी कि बाजार में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों गंभीर घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कालपी में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। घायलों में विनोद प्रणामी 28 वर्ष मोहल्ला रामगंज कालपी व टीपू खान 30 वर्ष मोहल्ला दीवान औलिया कालपी के निवा...