हरदोई, नवम्बर 25 -- बेनीगंज। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर संचालित महिला मिशन शक्ति अभियान-5 के तहत मंगलवार को कस्बे के भीड़भाड़ वाले बाजार क्षेत्रों में महिलाओं को जागरूक किया गया। महिला पुलिस कर्मियों ने महिलाओं को कई अपराधों से बचाव संबंधी जानकारी दी। निशुल्क हेल्पलाइन नंबरों का वितरण किया। अभियान के दौरान महिला कांस्टेबल पुष्पा यादव, पूजा त्यागी एवं कोतवाली प्रभारी ओम प्रकाश सरोज ने कहा कि यदि किसी महिला को आते-जाते समय या फोन कॉल के माध्यम से कोई व्यक्ति ब्लैकमेल करता है या परेशान करता है तो पुलिस की हेल्पलाइन सेवाओं से सहायता लें। दहेज प्रथा, दहेज उत्पीड़न, घरेलू हिंसा जैसे मामलों पर भी विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही महिलाओं को बैंक, आधार कार्ड या किसी भी निजी जानकारी को अनजान व्यक्तियों के साथ साझा न करने की सलाह दी गई। पुलिसकर्मियों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.