भीटी में शराब ठेके के खिलाफ महिलाओं का फूटा गुस्सा
गंगापार, जून 13 -- हंडिया थाना क्षेत्र के कस्बा भीटी स्थित सरकारी शराब ठेके के विरोध में शनिवार को दर्जनों महिलाओं ने थाना दिवस में शिकायत पत्र देकर ठेका जल्द से जल्द हटाने की मांग की। महिलाओं का कहना है कि आबादी के बीच संचालित शराब ठेके के कारण क्षेत्र का माहौल लगातार खराब हो रहा है और आए दिन विवाद की स्थिति उत्पन्न होती रहती है। महिलाओं ने आरोप लगाया कि शराब ठेके पर आने-जाने वाले लोगों के कारण गांव के बच्चों, किशोरों और युवतियों पर गलत प्रभाव पड़ रहा है। उनका कहना है कि कस्बे के मुख्य मार्ग से छात्राएं, महिलाएं और स्थानीय लोग प्रतिदिन आवागमन करते हैं, जिससे उन्हें असहज परिस्थितियों का सामना करना पड़ता है। शिकायतकर्ताओं ने यह भी आरोप लगाया कि रिहायशी इलाके में शराब ठेका संचालित होने के कारण वहां अक्सर नशे में धुत लोगों का जमावड़ा लगा रहत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.