वाराणसी, मई 2 -- रामनगर (वाराणसी), संवाद। भीटी में बाबा शाह मजार के पास शनिवार सुबह टहलने निकलीं वृद्धा के गले से बाइक सवार बदमाशों ने चेन छीन ली। रामनगर पुलिस सीसीटीवी कैमरों के जरिये बदमाशों की पहचान करने में जुटी है। रामनगर में सप्ताह भर में चेन छिनैती की यह दूसरी वारदात है। भीटी के बजरंग नगर की 70 वर्षीय राधिका देवी प्रति दिन की तरह सुबह टहलने निकली थीं। इसी बीच बाबा शाह मजार के पास पहुंचे बाइक सवार युवकों ने उनके गले से चेन नोच ली और भाग गए। वारदात की सूचना के बाद रामनगर पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे खंगालना शुरू किया। यह भी पढ़ें- भीटी क्षेत्र में बदमाशों ने महिला के गले से चेन नोची बदमाश हाइवे होते हुए भाग निकले थे। उधर, दो दिन पहले भी हिंदुस्तान लीवर के गोदाम के पास चेन छिनैती हुई थी। स्थानीय लोगों ने भीटी चौकी पर तैनात पुलिसकर्मियों की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.