वाराणसी, मार्च 10 -- रामनगर। भीटी गांव में पानी की निकासी के लिए सोमवार को ग्रामीणों ने रास्ता रोककर धरना प्रदर्शन किया। सूचना पर चौकी प्रभारी पहुंचे और प्रधानपति संजय सोनकर से बात की। प्रधानपति ने आश्वासन दिया कि एक हफ्ते में अवरुद्ध रास्ते को खुलवाकर जल निकासी करा दी जायेगी। इसके बाद धरना प्रदर्शन समाप्त हुआ। धरना प्रदर्शन में सरिता, निर्मला, बसंती, संजू, रीता, सुभाष विश्वकर्मा, शिव मौर्या आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.