प्रयागराज, मार्च 17 -- प्रयागराज, संवाददाता। एयरपोर्ट थानाक्षेत्र के असदुल्लापुर भीटी गांव में गोलीबारी कर सनसनी फैलाने के मुख्य आरोपी को पुलिस ने पकड़ लिया है। सिलना रेलवे अंडरपास के पास से गिरफ्तार आरोपी नजर अली उर्फ नजरे घटना के वायरल वीडियो में सरेआम फायरिंग करते दिखा था। पुलिस ने उसके कब्जे से अवैध तमंचा और कारतूस भी बरामद किया है। बीते शुक्रवार को भीटी गांव में पुरानी रंजिश के चलते दबंगों ने अंधाधुंध फायरिंग की थी। इस हमले में फुजैल की 45 वर्षीय पत्नी खुशमुदा और 15 वर्षीय भतीजा शोएब गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए थे। दोनों का एसआरएन अस्पताल में इलाज चल रहा है। मामले में पुलिस ने इमरान उर्फ काले और रहमान समेत पांच लोगों के खिलाफ जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज किया था। मामले में पुलिस रहमान को पहले ही जेल भेज चुकी है। थाना प्रभारी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.