वाराणसी, मई 2 -- रामनगर, संवाददाता। थाना क्षेत्र के भीटी गांव में बाबा साह मजार के पास शनिवार सुबह में बाइक सवार उचक्के ने शनिवार सुबह में मॉर्निंग वाक पर निकली 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला राधिका देवी पत्नी शिवपूजन पाठक के गले से सोने का चेन उड़ा ले गए। बताया जाता है कि राधिका देवी प्रति दिन की तरह सुबह में मॉर्निंग वाक में निकली थी। इसी बीच बाबा साह मजार के पास अचानक बाईक सवार युवकों ने महिला के गले से जबरिया चेन नोचकर भाग गए। इस संबंध में थाना प्रभारी निरीक्षक राज किशोर पांडेय का कहना है कि अभी पीड़ित की तरफ से तहरीर नहीं मिली है। बताते हैं कि दो दिन पूर्व में भी भोटी चौकी क्षेत्र में हिन्दुस्तान लीवर के पास से महिला के गले से उचक्के चेन नोचकर भाग गए थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.