दरभंगा, मई 6 -- लहेरियासराय। लहेरियासराय थाना क्षेत्र के भीगो स्थित बगीचे में हुई हत्या के मामले में पुलिस ने तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। इनमें लहेरियासराय थाने के रहमगंज की रहने वाली मृतक की प्रेमिका, उसका पिता मंजर आलम व भाई अरमान मल्लिक शामिल हैं। बताया जाता है कि बीते शुक्रवार की देर रात भीगो मोहल्ला स्थित श्मशान घाट के बगीचे में अशोक पेपर मिल थाने के सिरनिया गांव के रहने वाले मो. रहमत अली के 24 वर्षीय पुत्र मो. सलमान के साथ मारपीट कर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। शुक्रवार की शाम सलमान प्रेमिका के साथ एक रेस्टोरेंट में गया था। वहां से निकलने के बाद तीन-चार बाइक पर सवार युवकों ने उसका पीछा कर नाका नंबर छह के पास पहुंचते ही उसके साथ मारपीट की। उसके कुछ देर बाद से ही उसका मोबाइल स्विच ऑफ हो गया। जब वह देर रात तक घर नहीं लौटा तो परि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.