भीगे थे 10- 15 बोरे, सुखा दिए गए
इटावा औरैया, जुलाई 25 -- इटावा। एफसीआई के खरीद केंद्र पर बारिश में बड़ी मात्रा में गेहूं खराब होने के मामले में क्वालिटी मैनेजर ने दावा किया है कि 14 जून को हुई बारिश में 10-15 बोरे भींगे थे। इन्हें सुखवा दिया गया था। स्थिति यह है कि जो बोरे भीगे हैं उन सभी बोरों का गेहूं खराब भी नहीं हुआ था। इस मामले में मंडी सचिव शिवाषीश ने बताया कि गेहूं खरीद पूरी होने के बाद उठान वाले स्थान से पूरा गेहूं संबंधित कंपनियों को सौंप दिया गया था। एफसीआई के क्वालिटी मैनेजर कमलेश मीना ने बताया कि 14 जून को बारिश में लगभग 10-15 बोरे भींग गए थे। उन्हें सुखवा लिया गया था। इसमें भी किसी भी बोरे का गेहूं खराब नहीं हुआ था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.