फर्रुखाबाद कन्नौज, अप्रैल 8 -- शमसाबाद, संवाददाता। तराई क्षेत्र के नगला बसोला गांव में विवादित जमीन पर बुधवार को भीगी फसल होने से गेहूं की कटाई नहीं हो सकी। रात में हुयी बारिश से खेतों में पानी भर गया और कंबाइन मशीन का काम जहां का तहां ठहर गया। हालांकि जमीन पर फसल की निगरानी जारी है। कायमगंज विधायक के पति डॉ.अजीत गंगवार और एसडीएम के मध्य गत दिनों फसल को लेकर नोकझोंक हुयी थी। इस जमीन पर कुछ लोगों ने अवैध रूप से कब्जा कर लिया है और जबरन बुवाई कर फसल हड़पने की नियत बनायी जा रही थी। इस पर एसडीएम ने कड़ा एक्शन लिया और मंगलवार को भारी पुलिस बल की मौजूदगी में कंबाइन से गेहूं की कटाई का काम शुरू कराया गया। इसको लेकर खासा हड़कंप मच गया था । नायब तहसीलदार हर्षित के नेतृत्व में टीम ने 40 बीघा की फसल की कटाई करते हुए 100 कुंतल गेहूं को सुरक्षित रखवा दिय...