नई दिल्ली, अगस्त 9 -- नई दिल्ली प्रमुख संवाददाता राजधानी में सड़कों एवं लाल बत्ती पर भीख मांगने वाले बच्चों का पुनर्वास करने के लिए दिल्ली सरकार विशेष अभियान चलाने जा रही है। इसके तहत परिजनों की सहमति से बच्चों को बाल गृह में रखा जाएगा ताकि उन्हें एक बेहतर जीवन दिया जा सके। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर यह जानकारी साझा करते हुए लोगों को भी इसे बेहतर ढंग से लागू करने के लिए सुझाव मांगा है। यह भी पढ़ें- दिल्ली लक्ष्मी योजना: सीएम रेखा ने पेश किया 7 दिन का रिपोर्ट कार्ड; हर महीने 2500 रु देने वाली स्कीम में ऐसे करें आवेदनभीख मांगने वाले बच्चों की स्थिति जानकारी के अनुसार दिल्ली की सड़कों पर सैकड़ों छोटे बच्चे भीख मांगने का काम करते हैं। कई बार वह लालबत्ती पर यातायात बाधित करते हैं और कई बार खुद गाड़ियों से टक्कर ल...