मेरठ, जून 16 -- भीख मांगने के बहाने घरों की रेकी कर चोरी करने वाली महिलाओं के एक कथित गैंग की सक्रियता का मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक सीसीटीवी वीडियो में कुछ महिलाएं घर के बाहर दिखाई दे रही हैं। आरोप है कि घर का दरवाजा खुला देखकर महिलाओं ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि वायरल वीडियो ब्रह्मपुरी क्षेत्र के माधवपुरम की है। वीडियो में संदिग्ध महिलाओं की गतिविधियां कैद होने का दावा किया जा रहा है। घटना के बाद क्षेत्र में लोगों के बीच चिंता का माहौल है और लोग पुलिस से कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। यह भी पढ़ें- मेरठ : भीख मांगने वाली महिलाओं ने घर में की चोरी, घटना सीसीटीवी में कैद उधर, सीओ ब्रह्मपुरी सौम्या अस्थाना कहना है कि वीडियो के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है, जांच कर कार्रवाई की जाएगी। यह भी पढ...