गाज़ियाबाद, मार्च 25 -- मुरादनगर,संवाददाता। दिल्ली-मेरठ मार्ग पर डॉ.भीमराव आंबेडकर पार्क परिसर से 15 दिन पहले अगवा की गई दो वर्षीय बच्ची को पुलिस ने बरामद कर एक महिला को गिरफ्तार किया। भीख मांगने के लिए महिला ने बच्ची को अगवा किया था। महिला उसे लेकर लखनऊ भागने की फिराक में थी। बच्ची को पाकर परिजनों के चेहरे खिल उठे।बस स्टैंड के पीछे झुग्गी में रहने वाली ज्योति भीख मांगकर परिवार का लालन पालन करती है। 10 मार्च को ज्योति अपनी दस वर्षीय पुत्री नंदनी और दो वर्षीय पायल के साथ बस स्टैंड के पास भीख मांग रही थी। ज्योति ने अपनी दोनों पुत्रियों को डॉ. भीमराव आंबेडकर पार्क में बैठा दिया और खुद भीख मांगने के लिए निकल गई। जब वह वापस आई तो उनकी दो वर्षीय पुत्री पायल गायब थी। काफी तलाश किया,लेकिन वह नहीं मिली। इसके बाद बच्ची के तलाश के लिए मेरठ, दिल्ली, ...