भीख छोड़ पढ़ाई की राह पर चला मयंक, राज्यपाल और मुख्यमंत्री से मिलेगा आमंत्रण
संभल, अगस्त 14 -- कभी परिवार के साथ भिक्षावृत्ति करने वाला बहजोई का 11 वर्षीय मयंक अब पढ़ाई की राह पर आगे बढ़ रहा है। उसके जीवन में आए इस सकारात्मक बदलाव को देखते हुए उसे स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लखनऊ में आयोजित विशेष कार्यक्रम और अल्पाहार के लिए राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री की ओर से आमंत्रित किया गया है। मयंक के लिए यह पल गौरव के साथ-साथ भिक्षावृत्ति से जुड़े अन्य बच्चों के लिए प्रेरणा का संदेश भी है। गहार बस्ती बहजोई निवासी मयंक की जानकारी स्माईल योजना के तहत हुए सर्वे में सामने आई थी। इसके बाद उम्मीद संस्था की टीम ने उसके परिवार से संपर्क कर काउंसलिंग और आवश्यक हस्तक्षेप किया। जिलाधिकारी अंकित खण्डेलवाल के निर्देशन में जिला प्रशासन और संस्था के प्रयासों से मयंक को भिक्षावृत्ति से बाहर निकालकर शिक्षा से जोड़ने की प्रक्रिया शुरू हुई। मयंक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.