भीखेपुर क्रॉसिंग पर हादसा, युवक गंभीर घायल
औरैया, अप्रैल 8 -- अजीतमल, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के भीखेपुर क्रॉसिंग के पास सड़क दुर्घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां से उसे सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार 27 वर्षीय सचिन निवासी इकनौर, बकेवर इटावा अपनी ननिहाल मदन सिंह का पुरवा आया हुआ था। बताया जा रहा है कि वह बाइक से कहीं जा रहा था, तभी किसी अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई, जिससे वह सड़क किनारे गड्ढे में झाड़ियों में जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना पर डायल 112 पुलिस व हाईवे पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची और घायल को तत्काल सीएचसी अजीतमल पहुंचाया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.