गौरीगंज, मई 4 -- अमेठी। संवाददाता मुसफिरखाना तहसील क्षेत्र के ग्रामीणों को जल्द ही बेहतर सड़क सुविधा मिलने जा रही है। भीखीपुर नहर से पूरब बेसारा संपर्क मार्ग के नवनिर्माण को शासन से मंजूरी मिल गई है। करीब तीन किलोमीटर लंबे इस मार्ग के निर्माण पर 2 करोड़ 13 लाख 48 हजार रुपये खर्च किए जाएंगे। जबकि 15 लाख 66 हजार रुपये पांच वर्षों तक सड़क के अनुरक्षण कार्य के लिए निर्धारित किए गए हैं। कुल मिलाकर परियोजना की लागत 2 करोड़ 29 लाख रुपये होगी।ग्रामीण क्षेत्र में लंबे समय से इस सड़क के निर्माण की मांग की जा रही थी। बरसात के दिनों में मार्ग खराब होने से लोगों को आवागमन में भारी परेशानी उठानी पड़ती थी। सड़क निर्माण के बाद क्षेत्र के लोगों को तहसील, बाजार, स्कूल और अस्पताल तक पहुंचने में आसानी होगी। साथ ही गांवों का संपर्क मुख्य मार्गों से बेहतर हो ज...