भीखा शाह सैलानी का 377वां उर्स शुरू
दरभंगा, मई 31 -- दरभंगा। सूफी मत के सिलसिला-ए-मदारिया के अजीम सूफी बुजुर्ग हजरत मखदूम भीखा शाह सैलानी रहमतुल्लाह अलैह के 377वें सालाना उर्स मुबारक का आगाज रविवार को बड़े ही अकीदत और एहतराम के साथ हुआ। शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत भटियारी सराय (मिश्रटोला), दिग्घी तालाब स्थित दरगाह शरीफ में उर्स शुरू होते ही बड़ी संख्या में अकीदतमंद अपनी फरियाद और मन्नतें लेकर पहुंचने लगे। दरगाह के खादिम शाह मोहम्मद शमीम ने बताया कि इस वर्ष उर्स 31 मई से चार जून तक होगा। जायरीन की सुविधा के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं। यह भी पढ़ें- भीखा शाह सैलानी का 377वां उर्स शुरू
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.