पलामू, अप्रैल 12 -- विश्रामपुर। प्रखंड के नौगाढ़ा गांव स्थित फॉर्टिज मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल की ओर से रविवार को भीखही में स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों ने मरीजों का जांचोपरांत दवा भी दिया। शिविर का उद्घाटन हॉस्पिटल के चेयरमैन नितेश पाठक व मुखिया धीरेन्द्र चौधरी ने संयुक्त रूप से किया। नितेश पाठक ने कहा कि हॉस्पिटल की स्थापना ग्रामीण क्षेत्र में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से ही किया गया है। प्रयास है कि गांव के लोगों को शहरों जैसी स्वास्थ्य सुविधा मिले। मौके पर डॉ किशोर सिन्हा, विवेक तिवारी, देवेंद्र पाठक, प्रांजल पांडेय, अखिलेश दुबे, रानी कुमारी, अनु कुमारी, सोनू कुमार, पायल कुमारी, माधव कुमार, राहुल कुमार आदि सक्रिय रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.