गुमला, अप्रैल 3 -- जारी, प्रतिनिधि। जारी प्रखंड के भीखमपुर स्थित लावा नदी पर बना पुल इन दिनों बेहद जर्जर स्थिति में पहुंच गया है। पुल के दोनों छोर पर बड़े-बड़े गड्डें से हो आवाजाही में किसी अनहोनी को नकारा नहीं जा सकता है। जोखिम भरे रास्ते से जाने की विवशता में ग्रामीण हमेशा हादसे को लेकर संशकित रहते है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग से रोजाना प्रशासनिक अधिकारियों का आना-जाना होता है, इसके बावजूद अब तक मरम्मत की दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। सबसे ज्यादा चिंता की बात यह है कि इसी रास्ते से स्कूली छात्र-छात्राएं भी गुजरते हैं, जिनकी सुरक्षा पर खतरा मंडरा रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द से जल्द पुल की मरम्मत कराने और गड्ढों को भरने की मांग की है, ताकि किसी अनहोनी से पहले ही स्थिति को संभाला जा सके।

हिंदी हिन्दुस्तान की...