लखीमपुरखीरी, मार्च 22 -- कस्बा भीखमपुर में पशुओं में खुरपका मुंहपका बीमारी के चलते पशु अस्पताल कस्ता प्रभारी अनुपम सिंह अपनी टीम के साथ गांव में अभियान चलाकर घर घर जाकर बीमार पशुओं की जांच के साथ चार माह से बड़े पशुओं का टीकाकरण किया। डा अनुपम ने बताया कि गांव में खुरपका मुहपका बीमारी की सुचना मिलने पर गांव में अभियान चलाकर सभी पशुओं का टीकाकरण किया गया और जिनके पशु बीमार थे, उनकी जांच कर दवाएं दी गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...