भीखमपुर पारिश में 451 बच्चों ने ग्रहण किया दृढ़ीकरण संस्कार
गुमला, जून 5 -- जारी, प्रतिनिधि। जारी प्रखंड अंतर्गत भीखमपुर पारिश में रविवार को श्रद्धा,आस्था और धार्मिक उत्साह के साथ दृढ़ीकरण संस्कार का भव्य आयोजन किया गया। गुमला धर्मप्रांत के बिशप लीनुस पिंगल एक्का ने 451 बच्चे-बच्चियों को दृढ़ीकरण संस्कार प्रदान किया और विशेष पवित्र अनुष्ठान कराया। दृढ़ीकरण संस्कार ईसाई धर्म के महत्वपूर्ण संस्कारों में से एक माना जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार इस संस्कार के माध्यम से बच्चों पर पवित्र आत्मा का अवतरण होता है और वे अपने विश्वास, आध्यात्मिक जीवन तथा कलीसिया के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को और अधिक मजबूती के साथ स्वीकार करते हैं। बच्चों ने पूरे श्रद्धा भाव के साथ संस्कार ग्रहण किया। अपने संदेश में बिशप एक्का ने कहा कि आज के समय में बच्चों और युवाओं को ईश्वर के वचनों, प्रेम, सेवा और मानवता के मार्ग पर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.