लखीमपुरखीरी, मई 6 -- चौराहे पर पान व फल के खोखे में अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग की तेज लपटों के साथ पटाखे की आवाज से राहगीरों व ग्रामीणों में अफरातफरी मच गई। मौके पर राजस्व विभाग व मितौली पुलिस दमकल विभाग को सुचना दी। व्यापारियों ने मोटर चलाकर पानी डालकर आग बुझाई। भीखमपुर चौराहे के मोहम्मदी कस्ता मोड़ के पास कृष्ण कुमार त्रिवेदी व पुत्र दिलीप त्रिवेदी की पान व फल की दुकान में शाम 7.30बजे अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग देखते देखते लपटों से खोखे को घेर लिया। धर्मेंद्र के पान का खोखा भी जलने लगा था। सूचना पर मितौली पुलिस व कानूनगो प्रेमप्रकाश अग्निहोत्री मौके पर पहुंचे। लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...