भागलपुर, अप्रैल 8 -- भागलपुर, कार्यालय संवाददाता। भागलपुर रेलवे स्टेशन के मुख्य लाइन से एक नंबर गुमटी से लेकर तीन नंबर गुमटी तक बन रहे शंटिंग लाइन के दोनों तरफ रेलवे की जमीन पर लोहे की फेंसिंग लगाने का काम होगा। ताकि रेलवे की एक इंच जमीन पर फिर से अतिक्रमण की स्थिति न बने। यह अतिक्रमण को रोकने व सुरक्षा को ध्यान में रखकर किया जा रहा है। भागलपुर रेलवे के आईओडब्लू ओपी भगत ने बताया कि कोलकाता के एक फैक्ट्री से फेंसिंग आता है। लेकिन वहां काम बंद है। पेट्रोलियम की कमी को लेकर यह काम बंद है। फेंसिंग बनने का काम शुरू होते ही और फेंसिंग आने पर ही यह काम शुरू किया जायेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.