जहानाबाद, मार्च 29 -- कलेर, निज संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के उत्क्रमित मध्य विद्यालय भीखनपुर धेवई के छात्र छात्राएं शैक्षणिक परिभ्रमण पर नालंदा एवं राजगीर के लिए सुबह रवाना हो गए। जिला प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष जिम्मेदार सिंह ने हरी झंडी दिखाकर छात्र-छात्राओं को रवाना किया। प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष जिम्मेदार सिंह ने बताया शैक्षणिक भ्रमण से बच्चों का सर्वांगीण विकास होता है। जो बातें किताबों में पढ़ाई जाती है वह स्वयं देखते हैं। किताबों में ऐतिहासिक धरोहरों की पढ़ाई होती है। उन धरोहरों को स्वयं अपनी आंखों से देखकर ज्यादा सीखते हैं और समझते हैं। इससे बच्चों में बौद्धिक विकास एवं इतिहास की जानकारी होती है। विद्यालय की प्रधानाध्यापिका सुजाता कुमारी ने बताया कि बच्चे नालंदा स्थित कई पौराणिक अवशेष एवं नालंदा विश्वविद्यालय के खंडहर को द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.