अलीगढ़, जून 2 -- अलीगढ़। वरिष्ठ संवाददाता एमके एलिगेरियान क्रिकेट अकादमी द्वारा आयोजित सीजन 5 अंडर-12 अलीगढ़ जूनियर क्रिकेट लीग में सोमवार को दो मुकाबले खेले गए। पहले मुकाबले में भीकमपुर स्टेट ने आठ विकेट से जीत दर्ज की। दूसरे मुकाबले में एमके वॉरियर्स ने जीत दर्ज की। भीकमपुर स्टेट ने पहले टॉस जीत कर पहले क्षेत्र रक्षण करने का फैसला किया। एमके टाइटंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 25 ओवर में 9 विकेट खोकर 122 रनों को लक्ष्य दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी भीकमपुर स्टेट ने 17.3 ओवर में 2 विकेट खोकर जीत हासिल कर ली। मैन ऑफ द मैच ज़िहांन फाजिल रहे। दूसरा मैच ऐ पी एस क्रिकेट ग्राउंड महुआ खेड़ा पर खेला गया। दूसरा मैच एमके वॉरियर व एमके फाइटर के बीच खेला गया। एमके वॉरियर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 25 ओवर में 7 विकेट खोकर 194 रनों का लक्ष्य दिया। लक...